फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशक समारोह में शिरकत करेंगे मुकेश अंबानी

Sat, 30 Nov 2013 11:44 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मलेन-2013 का आयोजन कर रही है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की 30 कंपनियां समेत 400 उद्योगपति के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल करेंगे। यह सम्मेलन मोहाली में 9-10 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने दी।

डिप्टी सीएम ने प्रदेश के उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल, राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा और लोक निर्माण मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों की उपस्थिति में बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन नौ दिसंबर को सुबह 10.30 बजे करेंगे, जहां बड़ी प्रदर्शनी में उत्पाद संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


 इसके अलावा बायोसाइंस, स्वास्थ्य सेवाएं, टेक्सटाइल, रियल इस्टेट, सूचना तकनीक, हुनर विकास आदि संबंधी विशेष सत्र होंगे। 10 दिसंबर को होने वाले सत्र की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल करेंगे।

इसी दौरान वर्ष 2014-15 की पंजाब निवेश मुहिम भी शुरू की जाएगी। नई औद्योगिक नीति संबंधी एक  सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पांच दिसंबर को नोटिफाई की जा रही है।

निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट प्रमोशन की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए बड़ी संख्या में कंपनियों ने प्रस्ताव भेजे हैं। एमओयू पर हस्ताक्षर होने के छह महीने के भीतर यह प्रोजेक्ट आरंभ हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सूचना तकनीक के क्षेत्र में अमृतसर एवं मोहाली तेजी से उभर रहे हैं एवं आगामी तीन वर्षों के दौरान राज्यों में कुल एक लाख नवयुवकों को रोजगार मिलेगा।


ये आएंगे समारोह में
सुखबीर ने बताया कि सम्मेलन के दौरान जहां अमेरिका, फ्रांस, ताईवान, जर्मनी एवं इटली की 30 नामी कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वहां देशभर से 400 से अधिक उद्योगपति भी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी, आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन एलएन मित्तल, लार्सन एवं टूब्रो के कार्यकारी चेयरमैन एएम मलिक, आईटीसी के चेयरमैन वाईसी दिवेश्वर, फोर्टीस हेल्थ केयर के कार्यकारी चेयरमैन मलविंदर सिंह, बॉयोकान के एमडी एवं चेयरमैन किरण मजूमदार शाह, वर्द्धमान ग्रुप के चेयरमैन एवं एमडी एसपी ओसवाल, हीरो मोटर कार्पोरेशन के संयुक्त प्रबंधकीय निदेशक सुनील कांत मुंजाल, जीवी के चेयरमैन एवं एमडी जीवी के रेड्डी, टाटा मोटर्स के उपचेयरमैन रविकांत, गुमवर्ग इंडिया लि. के प्रधान एवं सीईओ ईरा गुमवर्ग, रैनबेक्सी के एमडी अरुण शाहवनी, एडलैब्स के प्रमोटर मनमोहन शेट्टी ने भाग लेने की हामी भर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें