एनडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
चीखे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान जिला पुलिस प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाओं को सूचित कर घायलों को बस से बाहर निकालने का काम शुरू किया। इस दौरान आठ मृतकों को बाहर निकालने के साथ करीब 35 अन्य घायल सवारियों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पतालों में पहुंचाकर उपचार शुरू करवाया गया है। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे व उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लेने के साथ दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही जहां सबसे पहले आसपास के लोग मदद करने के लिए पहुंचे। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
इलाके में शोक की लहर
डिप्टी कमिश्नर बठिंडा शौकत अहमद परे, एसएस पी बठिंडा अमनीत कौंडल समेत पूरा प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंचा और उनकी देखरेख में राहत और बचाव कार्य चलाया गया। जहां कुछ घायलों को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहीं गंभीर रूप से घायलों को बठिंडा भेज दिया गया। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। वहीं डिप्टी कमिश्नर बठिंडा ने इस हादसे पर दुख जताया और हादसे में जान गवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
सूत्रों ने बताया कि उक्त बस हादसे में फिलहाल आठ लोगों की मौत हुई है, लेकिन उक्त हादसे में मृतकों की संख्या आठ से ज्यादा होने की संभावना बताई जा रही है। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन द्वारा मृतकों संबंधी किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई।