ट्राईडेंट ग्रुप की ओर से विद्यार्थियों के हुनर को परखने के लिए स्कूलाें में राष्ट्रीय स्तरीय स्कालरशिप टेस्ट प्रतियोगिता करवाई गई।
इसमें वाईएस पब्लिक स्कूल हंडिआया के दसवीं कक्षा के दो विद्यार्थी प्रतिष्ठ मित्तल ने 40 हजार रुपये और छात्रा अंशु गुप्ता ने दस हजार रुपये स्कालरशिप जीती है।
प्रतियोगिता में प्रतिष्ठ का छठा और अंशु का 50वां स्थान रहा है।
इसकी जानकारी पीआरओ जतिंदर जीत सिंह ने दी। इस मौके पर स्कूल सचिव प्रो. दर्शन कुमार, डायरेक्टर वरुण भारती, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. रजनी भारती, प्रिंसिपल कुसुम शर्मा और अके डमिक इंचार्ज सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई दी।