फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम@मुल्लांपुर: आज चर्चा में रहेंगे ये 6 बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिसिटी फेज-1 में कैंसर अस्पताल का नींव पत्थर रखने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा कवच काफी मजबूत रहेगा।
विज्ञापन


पंडाल में पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में हर व्यक्ति की हर एक्टिविटी पर नजर रखेंगे। लेकिन ड्रेस का चुनाव करते समय मुलाजिमों को कई चीजों ख्याल रखना होगा। समागम में मुलाजिम काले कपडे़, जैकेट या स्वेटर आदि बिल्कुल नहीं पहन पाएंगे। बल्कि उन्हें अन्य कलर के कपड़े पहनने होंगे। एसपीजी की हिदायतों के चलते पुलिस ने यह कदम उठाया है।

सिविल ड्रेस में रहने वाले मुलाजिम काले कपड़ों के अलावा अन्य किसी भी कलर के कपड़े प्रयोग कर पाएंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए स्पष्ट किया गया है कि वे काली शाल तक भी प्रयोग नहीं करेंगी। हर ब्लॉक में महिला एवं पुरुष दोनों की प्रकार के पुलिस मुलाजिम सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट दिखेगी पुलिस, वायरलेस सेट रहेगा साथ
पंडाल में जो पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं। वे कोर्ट-पैंट में नजर आएंगे। शनिवार को इनकी ड्रेस के साथ रिहर्सल हुई। साथ ही इन मुलाजिमों की पंडाल में खड़े होने की जगह निश्चित कर दी गई है। उसी पर उन्हें तैनात रहना होगा।

पंडाल में तैनात किए गए हर मुलाजिम के पास वायरलेस सेट होगा। अगर किसी को कहीं कोई चीज नजर आती है, तो उसे तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देनी होगी।

कैमरों की नजर में बैठेंगे मेहमान

समागम में आने वाले मेहमानों पर भी एसपीजी की पैनी नजर रहेगी। मेहमानों के सभी ब्लॉकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अस्पताल साइट की बाउंड्री वाल से लेकर अंदर संवेदनशील स्थानों पर रविवार शाम तक सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल कर दिए गए थे।

कैंसर अस्पताल के नींव पत्थर समागम में आने वाले मेहमानों के लिए भी वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। इस पंडाल में छह ब्लॉक बनाए गए हैं। जिनमें वीवीआईपीज का ब्लॉक सबसे आगे होगा। आला अफसरों के लिए भी सीटें आरक्षित रखी गई हैं। सभी ब्लॉकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पंडाल में तीन एलईडी स्क्रीनें भी लगाई जाएंगी।  

टॉयलेट वैन पहुंची, तीन वीआईपी टॉयलेट बनाए
समागम से एक दिन पहले प्रधानमंत्री की विशेष टॉयलेट वैन कैंसर अस्पताल साइट पर पहुंच गई। जिसे समामग स्थल पर स्टेज के पीछे बनाए पीएम ऑफिस के साथ ही लगाया गया है।
इसके अलावा मेहमानों के पंडाल के सामने भी तीन वीआईपी टॉयलेट बनाए गए हैं।

मुल्लांपुर बैरियर पर झंडों से होगा स्वागत

प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपीज की आमद को देखते हुए प्रशासन ने मुल्लांपुर रोड को बिल्कुल चमका दिया है। प्रधानमंत्री अगर चॉपर से आते हैं तो भी बाकी वीवीआईपीज तो इसी रोड से समागम स्थल तक जाएंगे। मुल्लांपुर बैरियर पर एंट्री के साथ रंगीन झंडे उनका स्वागत करेंगे।
बैरियर से लेकर समागम स्थल तक की सड़क पर पैच वर्क और रीकारपेटिंग का काम कई दिनों से चल रहा था। सड़क पर दोनों साइड सफेद लाइनिंग की गई है। वहीं सड़क पर रास्ते में पड़ने वाले पुल की दीवारों पर भी पेंट किया गया।

एक अन्य पुल पर लगी रेलिंग को गीले कपड़े से पोंछ कर चमकाया गया। सड़क के दोनों तरफ से झाड़ियां आदि भी हटा दी गई हैं, ताकि मेहमानों के दिलों में न्यू-चंडीगढ़ का बढ़िया इंप्रेशन जाए।

रातों-रात तैयार हुई आपात रोड
मौसम खराब होने की स्थिति में प्रधानमंत्री को बाय-रोड लाने की तैयारी कर ली गई है। ऐसे में पीएम का काफिला समागम स्थल से पहले दाहिनी तरफ रोड से गांव फिरोजपुर बांगर होकर एंट्री करेगा। जिसके लिए सड़क को नए सिरे से बनाया गया है। मुल्लांपुर रोड से गांव के अंदर जाने वाली सड़क को पहले तैयार किया गया। फिर रविवार शाम को सड़क पर लुक डालने का काम शुरू कर दिया गया था। सोमवार सुबह तक आपात रोड बिल्कुल तैयार होगी।

विशेष कंट्रोल रूम से निगरानी करेगी पुलिस

मुल्लांपुर के सरकारी स्कूल में पुलिस द्वारा एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं पर प्रोग्राम को लेकर पुलिस द्वारा सारी प्लानिंग की जा रही है। वहीं, बैकअप में भी यहीं पर सारी पुलिस रखी गई है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सकें। साथ ही पुलिस के हथियार व अन्य जरूरी सामान भी वहीं रखा गया है।

मेडिसिटी के हर कोने में पुलिस
मेडिसिटी के हर कोने में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस द्वारा मेडिसिटी के अंदर कई जगह अपने टैंट लगाए गए है। मुलाजिमों को पीएम के प्रोग्राम तक पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदातय दी गई है। इसके अलावा पीसीआर की एक पार्टी पूरी मेडिसिटी में हर समय गश्त कर रही है।

पीएम ऑफिस में लगा बुलेट प्रूफ शीशा
पंडाल के बिल्कुल बैक साइड में पीएम ऑफिस बनाया गया है। पीएम ऑफिस के चारों तरफ टेंट के अंदर बुलेट प्रूफ शीशा लगाया गया है। टेलीफोन ऑपरेटर एवं चपरासी भी तैनात कर दिया गया है।
साथ ही पीएम ऑफिस में विशेष कंप्यूटर व अन्य सामान पहुंचा दिया गया। दिल्ली से मंगवाई गई टॉयलेट वैन भी साइट पर स्थापित कर दी गई है। इसके अलावा पीएम का रिटायर रूम व अधिकारियों का रिटायर रूम भी तैयार है। इनमें विशेष प्रकार के सोफे लगाए गए है।

एसपीजी के हाथों में होगी मुख्य सुरक्षा

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दौरे को लेकर बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। समागम स्थल के अंदर स्टेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्य तौर पर एसपीजी के हाथों में होगी। इसके अलावा कई सुरक्षा घेरे बनाए गए हैं। अलग-अलग घेरों में पंजाब पुलिस, स्वैट, एंटी रॉयट्स पुलिस और कमांडो तैनात किए गए हैं। रविवार शाम को एसएसजी (स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप) का दस्ता भी तैनात कर दिया गया। जिसे अस्पताल साइट के बाहर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समागम स्थल में स्टेज पंडाल के अंदर सभी की एंट्री शाम को बंद कर दी गई। एसपीजी के अलावा पुलिस एवं प्रशासन के चुनिंदा अधिकारी वहां जा सकते थे। उसके पीछे करीब आठ सौ मीटर की दूरी पर हैलीपैड बनाए गए हैं। वह सारा इलाका भी नो-एंट्री जोन बना दिया गया। जिन पुलिसकर्मियों की वहां ड्यूटी है, उनके अलावा किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन

मेहमानों के पंडाल में तीन जगह से होगी एंट्री

समागम स्थल पर मेहमानों के पंडाल में तीन एंट्री बनाई गई हैं, उन्हीं बैरीकेट्स से गुजर कर एंट्री होगी। बाकी चारों तरफ जालियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है।

मेहमान सिर्फ एंट्री के बाद पंडाल में पहुंचेंगे, उसी तरह बाहर जाएंगे, कोई अन्य मूवमेंट संभव नहीं होगा। पंडाल पूरी तरह कवर्ड रहेगा, उसके पीछे के एरिया में कोई पार्किंग नहीं होगी।

पार्किंग कुछ दूरी पर स्थित ग्राउंड में बनाई गई है। अस्पताल साइट के चारों तरफ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साइट के साथ लगते गांव फिरोजपुर बांगर के सभी घरों की छतों पर दूरबीनों से लैस पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। मुल्लांपुर बैरियर से लेकर समागम स्थल और वहां से सिसवां टी-प्वाइंट पर सड़क के दोनों तरफ हर दस कदम पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

वीआईपी को छोड़ सबकी एंट्री बंद
कैंसर अस्पताल साइट में शाम को एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। पुलिस के वाहनों को भी पड़ताल के बाद ही जाने दिया गया। सिर्फ मुख्य सचिव राकेश सिंह की गाड़ी आगे तक गई। सांसद रवनीत बिट्टू की कार भी गेट के साथ ही खड़ी करवा दी गई, वह पैदल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें