फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर डाला डेरामुखी का आपत्तिजनक फोटो

Fri, 05 Apr 2013 11:50 AM IST
फिरोजपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में फिरोजपुर के सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने फेसबुक पर डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम की आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर उसपर गलत कमेंट लिख दिए।
विज्ञापन


डेरा प्रेमियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक मलकीत सिंह फिरोजपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाता है। डेरा सच्चा सौदा संगत फिरोजपुर की सात सदस्यीय कमेटी की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिक्षक फरार है।

रामपुरा फूल में भी मामला दर्ज

डेरा सिरसा की ब्लाक कमेटी के सदस्य रोहित ग्रोवर इंसा एवं डेरा प्रेमी दविन्द्र कुमार व बाल कृष्ण इंशा ने पुलिस में फेसबुक पर फोटो अपलोड करने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


फोटो के साथ-साथ कमेंट में भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। रामपुरा सिटी थाना के प्रभारी गुरजीत सिंह रोमाणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मोहाली स्थित साइबर सेल को जांच के लिए लिख दिया है।
विज्ञापन


फंस सकते हैं कमेंट करने वाले
फेसबुक आईडी पर डेरा मुखी की इस आपतिजनक फोटो को  600 से अधिक लोगों ने ‘लाइक’ किया है जबकि 44 लोगों ने इस पर ‘कमेंट’ किए हैं। इनकी भाषा भी आपत्तिजनक है। ऐसे में ये लोग भी शिकंजे में फंस सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें