शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के स्वागत में उमड़े लोग
- फोटो : ANI
शनिवार को पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के स्वागत में लोगों का हुजूम देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए और उनके स्वागत के लिए उन पर फूल बरसाते नजर आए। उनके अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दौरे से पहले लोगों ने उनका स्वागत किया। लेकिन इस दौरान कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार कर दिया।