फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में युवक की हत्या: मामूली कहासुनी में उतारा मौत के घाट, पेट में चाकू से किए कई वार

Mon, 10 Aug 2026 10:58 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला

सार

पंजाब के पटियाला में एक युवक की मामूली कहासुनी में हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों के युवक के पेट में चाकू से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
जश्न, मृतक युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के निकटवर्ती कस्बे सनौर में मामूली विवाद के बाद 25 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।  मृतक की पहचान सनौर के फतेहपुर रोड निवासी जश्न के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जश्न सोमवार देर शाम करीब 7 बजे अपनी कार लेकर खालसा कार वॉशिंग सेंटर पहुंचा था। वहां उसकी एक युवक से किसी बात पर मामूली कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक ने अपने भाई को फोन करके मौके पर बुलाया। भाई के आते ही युवक ने जश्न पर चाकू से हमला कर दिया। 

हमलावर ने जश्न के पेट में चार से पांच बार चाकू घोंपा। गंभीर रूप से घायल जश्न खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक पास के गांव माजरी के रहने वाले हैं। हत्या के बाद वे मौके से फरार हो गए। सनौर थाने के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें