पटियाला। जिले के 38 परीक्षा केंद्रों में रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक माल पटवारी, नहरी पटवारी और जिलेदार के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा को पूरी तैयारी साथ कराने के लिए डीसी कुमार अमिक ने अधिकारियों को हिदायतें जारी की हैं।
डीसी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को सर्कल में बांटते हुए हर सर्कल में एक सिविल अधिकारी को सर्कल इंचार्ज और हर परीक्षा केंद्र में एक सिविल अधिकारी को ऑब्जर्वर तैनात किया गया है। सर्कल अनुसार मेडिकल अफसर भी नियुक्त किए गए हैं। भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 38 केंद्र बनाए गए हैं।