फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : फौज में भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा 25 को... बैठेंगे 4 हजार उम्मीदवार, रिश्वत मांगने वालों से सावधान रहने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। भारतीय फौज में विभिन्न वर्गों में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 जुलाई को पंजाबी यूनिवर्सिटी में कराई जाएगी। भर्ती डायरेक्टर कर्नल आर आर चंदेल ने बताया कि सात से 26 फरवरी तक हुए फिजिकल टेस्ट में पास उम्मीदवारों की यह लिखित परीक्षा ली जाएगी। पंजाबी यूनिवर्सिटी में ली जाने वाली इस लिखित परीक्षा में पांच जिलों पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के चार हजार के करीब उम्मीदवार परीक्षा देंगे। उम्मीदवारों को आर्मी भर्ती दफ्तर की ओर से रोल नंबर जारी किए जा चुके हैं और उम्मीदवार परीक्षा वाले दिन सुबह ही परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

आर्मी में भर्ती बिल्कुल मुफ्त और केवल मेरिट पर पारदर्शी ढंग से की जाती है। इसलिए उम्मीदवार फौज में किसी भी जगह पर जाकर भर्ती होने वाले किसी को भी किसी किस्म की रिश्वत आदि न दें और किसी भी तरह के दलालों से सावधान रहें। गौरतलब है कि भर्ती रैली में हिस्सा लेने के इच्छुक नौजवान अपनी रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर ऑनलाइन करा सकते हैं। भारतीय फौज में विभिन्न ओहदों के लिए शुरू की गई भर्ती रैली के लिए अब तक 26 हजार से ज्यादा नौजवानों की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराई जा चुकी है। भर्ती रैली में सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल और सिपाही तकनीकी की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें