फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों-किसानों का वित्त मंत्री की कोठी के सामने प्रदर्शन

Tue, 20 Dec 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में वित्त मंत्री की कोठी के सामने धरना-प्रदर्शन करते किसान और मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश की 13 संघर्षशील मजदूर-किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर किसान-मजदूरों ने वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की कोठी के सामने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां ने कहा कि पिछली बार मानीं गई उनकी मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है। इसके कारण किसान-मजदूरों में रोष है। उन्होंने कहा कि गांव जलूर में दलितों के साथ हुए अत्याचार का इंसाफ नहीं मिला है और न ही माता गुरदेव कौर की मौत के जिम्मेदार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने मांग की कि माता गुरदेव कौर के मामले में नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, पंचायती जमीन में दलितों का बनता हिस्सा दिया जाए, कर्ज लौटाने से असमर्थ किसानों और मजदूरों के कर्ज माफ किए जाएं। अन्यथा संघर्ष तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मलौद, क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बहाल सिंह बेनड़ा, संजीव मिंटू, भाकियू नेता अमरीक गंढूआ, जनक भुटाल, हरभगवान मूनक, बलविंदर जलूर, कुलवंत किशनगढ़, पीएसयू नेता शंकर बदरा, कुलदीप कौर मौजूद थे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें