फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में 24 महिला सहायता डेस्क स्थापित, सूब में 488 महिला सहायता डेस्कों को बनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों व अपराधों को हल करने के लिए एक जनवरी से राज्य भर में 488 महिला सहायता डेस्कों की शुरुआत की जाएगी। इसमें से 24 महिला सहायता डेस्क पटियाला में स्थापित किए गए हैं। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि इन डेस्कों का उद्घाटन एक जनवरी को होगा। 112 में कॉल कर इसमें कोई भी शिकायत दर्ज करवा सकता है। पटियाला में 18 महिला सहायता डेस्क सांझ केंद्रों की इमारत में और छह डेस्क थाना स्तर पर स्थापित किए गए हैं। एसपी सिटी कम जिला कम्यूनिटी पुलिस अफसर वरूण शर्मा इन डेस्कों की देखरेख करेंगे। प्रत्येक डेस्क में दो-दो महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये सुबह नौ से शाम छह बजे तक सेवाएं देंगे। एसएसपी ने बताया कि महिला पुलिस कर्मचारियों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए एक कमेटी गठित की गई है। वहीं पटियाला में फैमिली काउंसिलिंग एंड स्पोर्ट सेल का भी गठन किया गया है। इसमें दो मनोवैज्ञानिक, दो समाज वैज्ञानिक और दो कानूनविद् और एक पुलिस अफसर मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें