पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। सुबह के समय घना कोहरा भी कहर बरपा रहा है। उत्तर भारत के ज्यादा क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। घने कोहरे के कारण पंजाब में तीन जगह हुए सड़क हादसों में 1 की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
नहीं हो पाया रणजी का मैच
चंडीगढ़ में रविवार को धुंध छाए होने के कारण दृश्यता काफी कम नहीं। इसका असर शहर में चल रही रणजी ट्रॉफी के मैच पर दिखाई दिया। कम रोशनी के कारण चंडीगढ़ और रेलवे के बीच खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन का खेल नहीं हो पाया।
हिमाचल में बदल सकता है मौसम
शिमला। हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। सोमवार को पूरे प्रदेश में धुंध का यलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को प्रदेशभर में और बुधवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 और 12 जनवरी को मौसम फिर साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।