फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम, आज से चार दिन बरसेंगे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की आएगी गिरावट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मौसम के मिजाज बदलने जा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण वीरवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शुक्रवार से अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के ज्यादातर इलाकों में तेज गरज व हवाओं के साथ बदरा बरसेंगे। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश और हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

एडवाइजरी जारी, किसान इस दौरान न लगाएं फसलों में पानी
मनमोहन सिंह के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को पंजाब के माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्रों के ज्यादातर जिलों में तेज गर्ज व हवाओं के साथ अच्छी बारिश पड़ने की संभावना है। विभाग ने किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है कि इस दौरान गेहूं की फसलों में पानी लगाने और खाद व कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल करने से गुरेज करें। वहीं, सरसों की फसलों की कटाई कुछ दिनों के लिए स्थगित करने की भी सलाह दी गई है। किसानों को कटी हुई फसलों को किसी सुरक्षित जगह पर संग्रहित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में रही 0.2 डिग्री की गिरावट
बुधवार को अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 0.2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। पंजाब में समराला 33.7 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, होशियारपुर का 30.8 डिग्री, अमृतसर का अधिकतम तापमान 30.6, लुधियाना का 31.2 डिग्री, पटियाला का 32.0, बठिंडा का 31.0, फिरोजपुर का 31.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें