फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आज बदलेगा माैसम: आठ जिलों में बारिश के आसार, तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना

Tue, 04 Nov 2025 08:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

माैसम विभाग के मुताबिक बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। विभाग ने आठ जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई है, जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
बादल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आज से मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार व बुधवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। विभाग ने आठ जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई है, जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर शामिल हैं। वहीं, सोमवार को पंजाब में कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा पड़ा जिसका असर दृश्यता पर प़ड़ा। अमृतसर में सुबह साढ़े 8 बजे 600 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। इसके अलावा पटियाला में 1500 मीटर और लुधियाना में 800 मीटर की दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि फिलहाल यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 12.1 डिग्री का न्यूनतम पारा रोपड़ का दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे अधिक 32.7 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम पारा 29.6 डिग्री, लुधियाना का 30.8 डिग्री, पटियाला का 30.2 डिग्री, पठानकोट का 28.5 डिग्री, बठिंडा का 32.5 डिग्री, फिरोजपुर का 30.9 डिग्री, होशियारपुर का 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 15.0 डिग्री, लुधियाना का 15.0 डिग्री, पटियाला का 16.0 डिग्री और बठिंडा का 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें