फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी न होने पर हंगामा, नारेबाजी

Mon, 13 Jul 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहिंद के वार्ड नंबर 6 निवासियों ने बारिश से घरों में जमा हुए पानी की निकासी न होने पर सोमवार को सरहिंद मुख्य चौक पर परिवारों के साथ धरना दे दिया। इस दौरान पंजाब सरकार और नगर काउंसिल के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई। एक घंटा ट्रैफिक जाम होने के बाद हरकत में आए काउंसिल अधिकारियों ने लोगों को पानी निकासी का भरोसा देकर धरना हटवाया।
विज्ञापन


धरने पर बैठे परमिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, तजिंदर कुमार, जसवीर सिंह, सुभाष कुमार, स्वर्ण कौर, अमनदीप कौर, दर्शन कौर, बलजीत कौर और गुरप्रीत सिंह लाली ने बताया कि उनके वार्ड की गलियां कच्ची हैं और हर बार बारिश का पानी उनके घरों में घुस जाता है लेकिन काउंसिल द्वारा निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया जाता।

घरों में खाना बनाने, बैठने और सोने की दिक्कत आ रही है। उन्होंने काउंसिल को सूचित भी किया था लेकिन कोई अधिकारी नही पहुंचा और लोग खुद ही अपने घरों से पानी निकाल रहे हैं। धरनकारारियों ने समस्या का पुख्त हल ना निकलने के कारण संघर्ष की चेतावनी दी है। नगर काउंसिल के ईओ भूषण कुमार अग्रवाल ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें