मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से वीरवार को एकीकृत राज्य हेल्पलाइन 1100 और दाखिला पोर्टल की शुरुआत करने के मौके पर पटियाला में भी आनलाइन समागम कराया गया। इस मौके पंजाब महिला आयोग की वरिष्ठ वाइस चेयरपर्सन बिमला शर्मा ने कहा कि यह पोर्टल शुरू होने से स्टूडेंट्स को कोरोना महामारी में घर बैठे ही मनचाहे कोर्स व कालेज में दाखिल आसानी से मिल सकेगा। एडीसी (जनरल) पूजा स्याल ग्रेवाल ने कहा कि अगर किसी नागरिक को सरकारी दफ्तरों या सेवा केंद्रों से सरकारी सेवा हासिल करने में कोई परेशानी है, तो वह हेल्पलाइन 1100 पर काल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेगा। इसके अलावा आनलाइन पोर्टल से स्टूडेंट्स की विभिन्न कालेजों में जाकर दाखिला लेने समय पैसे व परेशानी बंद होगी। उनको डिजीलाकर लिंकिंग की सुविधा मिलने समेत किसी निजी दस्तावेज को तसदीक कराने से भी राहत मिलेगी।