पटियाला। बारिश व तेज हवाओं के बीच मंगलवार को भी ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापक लगातार तीसरे दिन भी टावर पर डटे रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली है। इससे कैप्टन सरकार के नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के दावों की पोल खुलती है।
टावर पर बैठे बेरोजगार अध्यापक सुरिंदरपाल (गुरदासपुर) और हरजीत मानसा ने कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन जारी कर यह बता रहे हैं कि उन्होंने 16.25 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है। वहीं, दूसरी तरफ उनके अपने शहर में दो बेरोजगार अध्यापक रोजगार की मांग को लेकर तीन दिनों से मोबाइल टावर पर चढ़े हैं और सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने मांग की है कि 10 हजार ईटीटी अध्यापकों की भर्ती की जाए।