पटियाला। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले केस में राम सिंह यादव निवासी गुरुनानक राइस मिल बनारसी रोड खन्नौरी संगरूर ने पातड़ां थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसका जीजा कारी यादव निवासी पातड़ां बाइक पर बस अड्डा शुतराणा के पास से जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए कारी यादव के बाइक में टक्कर मारी। हादसे में कारी यादव गंभीर घायल हो गए। बाद में सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई।
दूसरे केस में जतिंदर सिंह निवासी महिरगढ़ बत्ती ने थाना सन्नौर पुलिस को बयान दिया है कि वह अपने दोस्त जसवीर सिंह निवासी करनपुर समेत मोटरसाइकिल पर गांव नगर पास से गुजर रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। हादसे में जसवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।