फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 24 Jan 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


वरिंदर सिंह ने बनूड़ थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर गांव जलालपुर के पास से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही से लाकर मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इससे तीनों मोटरसाइकिल सवार युवक गुरप्रीत सिंह, हैप्पी सिंह और गुरजंट सिंह घायल हो गए।

इलाज के दौरान गुरजंट सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था।

एक अन्य केस में रविंदर कुमार ने बनूड़ थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि कार चालक बूटा सिंह निवासी गांव मानकपुर ने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इससे मोटरसाइकिल सवार प्रिंस गुरानी और राजकुमार गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस गुरानी की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजकुमार अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी वाहन चालकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें