फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई सौ नन्हे वैज्ञानिकों ने अपने साइंस माडल प्रदर्शित किए

Sun, 29 Nov 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल में पंजाब एकेडमी आफ साइंसेज पटियाला चैप्टर व पटियाला सहोदया स्कूल कांप्लेक्स के सहयोग से शनिवार को इंटर स्कूल साइंस प्रदर्शनी टेक्नोरमा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित इस प्रदर्शनी में जिले के 40 विभिन्न स्कूलों से 150 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपने माडलों के जरिये अपनी कार्यकुशलता का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने स्टूडेंट्स को देश के महान वैज्ञानिकों व दार्शनिकों के दिखाए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया।  वर्किंग माडल मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल पटियाला के कशिश मित्तल व मनप्रीत सिंह ने प्रि पेड एनर्जी मीटर टाइटल से बने अपने माडल के लिए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पैडी थ्रेशर के लिए भूपिंदरा इंटरनेशनल स्कूल के हर्ष व संजम ने दूसरा, एंटी कोलीजन सिस्टम के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल के इशिता व राहिल यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

स्टेटिक माडल मुकाबले में इंडो ब्रिटिश स्कूल नाभा की परनीत कौर व मानव वर्मा ने पहला, बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल की अनंतवीर कौर, जैसमीन ने दूसरा, डीएवी पब्लिक स्कूल पटियाला की स्मृति व जैसमीन ने तीसरा, आवर लेडी आफ फातिमा के यशकरन भंडारी, मानिक गुप्ता ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें