पटियाला। पुलिस ने भुक्की, नशीली गोलियों और एक वरना कार समेत दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों आरोपी अन्य राज्यों से नशा लाकर सूबे में सप्लाई करते थे। पकड़े आरोपियों में सवरन सिंह निवासी गांव ककराला नाभा और कर्मजीत कौर उर्फ निक्की निवासी गुरू नानक नगर कालोनी जाखल रोड सुनाम जिला संगरूर शामिल हैं। इनके कब्जे से दो क्विंटल भुक्की, 710 नशीली गोलियां व एक वरना गाड़ी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ सिटी समाना थाने में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि पुलिस पार्टी ने भाखड़ा पुल पटियाला-समाना रोड पर नाके के दौरान आरोपियों को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वह बाहरी राज्यों से नशे लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे। आरोपी सवरन सिंह का पिता जैल सिंह उर्फ तितर निवासी ककराला भी नशा तस्करी के केसों में जेलों में रह चुका है।