फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: ट्रक की टक्कर से ड्रेन में गिरी कार, दो युवकों की मौत, तीन दोस्त गंभीर घायल

Wed, 27 May 2020 05:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

पातड़ां के गांव दुगाल के नजदीक दिल्ली-संगरूर राष्ट्रीय मार्ग पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त गंभीर घायल हैं। जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। घायलों को पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

 

खबर लिखे जाने तक पातड़ां थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर लिया है। जो वारदात के बाद से फरार है। जांच अधिकारी थाना पातड़ां से एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि यादप्रीत सिंह (22) निवासी लाड बंजारा कलां थाना दिड़बा संगरूर का मंगलवार को जन्मदिन था।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें- लॉकडाउन में नौकरी गई, वीडियो बना सुनाई दास्तां फिर नहर में कूदकर दे दी जान
विज्ञापन


अपने दोस्त कुलविंदर सिंह निवासी चठा ननहेड़ा (संगरूर), डॉ. गुरबीर सिंह निवासी घन्नौरी कलां (धुरी), हर्षदीप निवासी घमंड गढ़ (फतेहगढ़ साहिब) और हरमनदीप निवासी जंडखेला खेड़ी के साथ जन्मदिन पार्टी मनाई। जिसके बाद चारों दोस्त दिड़बा के पास गांव सिहाल से यादप्रीत सिंह को वापस उसके गांव लाड बंजारा कलां कार से छोड़ने जा रहे थे।

 

बुधवार तड़के जब पांचों दोस्त अपनी कार में पातड़ां के नजदीक गांव दुगाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद कार चालक ने संतुलन खो दिया और कार सड़क के बीच डिवाइडर से टकरा गई और दरवाजे खुलने से दो दोस्त नीचे सड़क पर गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

इसके बाद कार सीधे झंबो ड्रेन में गिर गई। इसी बीच कुछ राहगीरों ने कार को ड्रेन में गिरते देख लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को निकाला। कार से घायल नौजवानों को निकाल कर अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने हादसे में घायल डॉ. गुरबीर सिंह, जो मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में कार्यरत है, उनके बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें