फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही स्टेशन पर लंबे समय से तैनात 42 पुलिस कर्मियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही स्टेशन पर लंबे समय से तैनात 42 पुलिस कर्मचारियों के बुधवार को तबादले कर दिए गए। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि पटियाला सब डिवीजन सिटी टू के 22 और सब डिवीजन नाभा के 20 पुलिस कर्मचारी जो पिछले लंबे समय से एक ही स्टेशन पर तैनात थे या बार-बार एक ही स्टेशन पर तैनात होते आ रहे थे। उनको प्रबंधकीय आधार पर दूसरी सब डिवीजन या थाने में तब्दील किया गया है। इससे पहले सबडिवीजन राजपुरा, घन्नौर, समाना और पातड़ां में भी एक ही स्टेशन पर लंबे समय से तैनात रहे कुल 176 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए थे। कर्मियों के तबादले करके काम में पारदर्शिता लाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें