हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी में तैनात ट्रैफिक पुलिस नशे के हालत में अपनी कार सड़क पर पैदल जा रहे लोगों पर चढ़ा दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जब कि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
इस हादसे में तीन अन्य लोग बाल बाल बच गए। इसके बाद आरोपी पुलिस कर्मी को बचाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात रोपड़ बाईपास पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी करनैल सिंह अपनी कार पर जा रहा था। गांव शामपुरा के पास सड़क पर जा रहे दो लोगों पर करनैल सिंह ने कार चढ़ा दी, जबकि क ई लोगों ने भागकर जान बचाई। कार की चपेट में आए जशनप्रीत सिंह वासी खैराबाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप पुत्र केहर सिंह वासी खैराबाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तुरंत सिवल अस्पताल दाखिल करवाया गया। पुलिस कर्मी करनैल सिंह मौके से फरार हो गया। लोगों ने कुछ दूर तक उसे दौड़ाया ताकि उसे पकड़ा जा सके। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे जब कि स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों पर करनैल सिंह को भगाने के दोष लगाते को रोष प्रर्दशन किया। इस के बात देर रात सिटी पुलिस की ओर से हरदीप सिंह पुत्र केहर सिंह वासी गांव खैराबाद के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस कर्मी करनैल सिंह की कार से शराब की एक बोतल भी बरामद हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मी पर नशे में हादसा करने का आरोप लगाया तो वहां स्थिति तनावपुर्ण हो गई।
लोगों के गुस्से के चलते पुलिस ने देर रात करनैल सिंह की जांच सिविल अस्पताल में करवाई गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस कारवाई के बाद ही स्थानीय लोग शांत हुए।