राजपुरा। राजपुरा-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो भाई और एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए राजपुरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शंभू थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार राहुल और उसका भाई गुड़गांव से लुधियाना की तरफ आ रहे थे कि गांव मदनपुर चल्हेड़ी पंजाबी चुल्हा के पास उनकी कार का टायर फट गया और कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ती हुई यूपी की तरफ जा रहे आलू से लदे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रक पलट गया और ट्रक चालक गौरव कुमार निवासी अमरौली जिला सीतापुर यूपी व कार सवार राहुल और उसका भाई गुडग़ांव निवासी गंभीर घायल हो गए। एएसआई भान सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।