फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: जगरांव में सड़क किनारे रोकी कार ले उड़े चाेर

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव। कस्बा सिधवां बेट के गांव जंडी रसूलपुर के रहने वाले एक युवक के साथ उस समय बड़ी वारदात हो गई। रास्ते में लघुशंका के लिए कार रोकना उसे भारी पड़ गया। मौका देखते ही बाइक सवार तीन चोर उसकी कार चुराकर भाग गए गए। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित कोमलवीर सिंह उर्फ कोमल निवासी जंडी रसूलपुर अपनी कार लेकर गांव से अजीतवाल किसी घरेलू काम से जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक वहां आकर रुके। अचानक एक युवक उसकी कार में घुस गया और वाहन लेकर भाग गया दो युवक बाइक पर उसका पीछा करने लगे। बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी जिससे नंबर नहीं दिखाई दे रहा था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है। चौकी इंचार्ज के अनुसार घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे लेकिन पुलिस रोड पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें