फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में कोई बैंक खाते नहीं हैं : परनीत कौर

Tue, 09 Jun 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं मौजूदा विधायक परनीत कौर ने साफ किया है कि विदेशों में उनके नाम पर कोई भी बैंक खाते नहीं हैं। वे इससे पहले भी इनकार कर चुकी हैं और अब भी उनका यही जवाब है। उन पर यह आरोप राजनीतिक साजिश से प्रेरित हैं।
विज्ञापन

 
परनीत ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा है कि लुधियाना में पहले आयकर विभाग के अधिकारियों की ओर से उनकी स्टेटमेंट रिकार्ड की गई थी। उन्हें कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखाया गया, जिससे साबित हो सके कि उनके विदेशों में बैंक खाते या ट्रस्ट है।

परनीत कौर इससे पहले भी कई बार विदेशों में उनके नाम पर बैंक खाते होने के आरोपों से साफ इनकार करती आई हैं। आरोप हैं कि परनीत कौर, उनके बेटे युवराज रणइंद्र सिंह, पति कैप्टन अमरिंदर सिंह आयकर विभाग की जांच के घेरे हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग परनीत कौर के एचएसबीसी जिनिवा अकाउंट और ट्रस्ट व कंपनियों के अलावा परनीत के नाम पर लंदन व दुबई में संपत्तियों की भी जांच कर रहा है। परनीत कौर लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता एवं अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें