फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में युवा पीढ़ी निभाएगी अहम रोल: धर्मेंद्र प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
-केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मानवता की उत्कृष्ट सेवा के लिए विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के बैनर तले बुधवार को लुधियाना में सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025 प्रदान किए। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया एवं छात्रवृत्ति का वितरण किया। इस अवसर पर नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल भी उपस्थित रहे।
सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025 के पांच विशिष्ट पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को प्लैटिनम और गोल्ड श्रेणियों में कुल 20 लाख रुपये की नकद राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।इस वर्ष में ट्रस्ट लगभग 2 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति 1,700 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित करेगा। इसके अतिरिक्त, इंटर-कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इस वर्ष, ट्रस्ट ने सत्य छात्रवृत्ति कार्यक्रम की शुरुआत की, एक मेरिट-कम-मीन्स (योग्यता-सह-आर्थिक स्थिति आधारित) पहल, जिसके अंतर्गत योग्य छात्रों की वार्षिक पाठ्यक्रम फीस का 100% वहन किया जाएगा।
विज्ञापन


भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले बीस साल में देश को सबसे प्रभावशाली बनाना है। बच्चों में को स्पष्टता है विज्ञान को समझने की, उससे इनोवेशन आएगा और देश आगे बढ़ेगा। नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने कहा कि हमारा विश्वास है कि समाज सेवा मात्र एक उदार कार्य नहीं है, यह वह बुनियाद है, जिस पर किसी राष्ट्र की सच्ची शक्ति निर्मित होती है।
किस-किस को मिला सम्मान
-व्यक्तिगत श्रेणी में सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड 2025 (प्लैटिनम) मुकताबेन पंकज कुमार डागली को दिया गया। गुजरात की प्रज्ञाचक्षु महिला सेवा कुंज की संस्थापक मुकताबेन पंकजकुमार डागली ने अपने जीवन के संघर्ष और दृढ़ता की यात्रा को दृष्टिबाधित महिलाओं के सशक्तीकरण के मिशन में परिवर्तित किया। सात वर्ष की आयु में अपनी दृष्टि खो देने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और एक ऐसे संस्थान की स्थापना की जो दृष्टिबाधित बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, स्वास्थ्य सेवाएँ और परिवहन की सुविधा प्रदान करता है।
-संस्थागत श्रेणी में
सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड 2025 (प्लैटिनम) ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी को प्रदान किया गया। देहरादून स्थित ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी संगठन समाज के कमजोर तबकों को जागरूकता और समावेशन के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए कार्यरत है। यह संस्था मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक रूढ़ियों और वर्जनाओं को दूर करने के लिए ब्रेकिंग द ब्लडी टैबू और रेड क्लॉथ कैंपेन जैसे अभियानों के माध्यम से सक्रिय रूप से काम कर रही है। संगठन ने भारत के 7 राज्यों में 45 लाख से अधिक महिलाओं तक पहुंच बनाते हुए उन्हें मासिक स्वच्छता के प्रति शिक्षित किया है और बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नैपकिन बनाने का प्रशिक्षण दिया है।
-संस्थागत श्रेणी में सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड 2025 (प्लैटिनम) परीवार एजुकेशन सोसाइटी को दिया गया। कोलकाता स्थित परिवार एजुकेशन सोसाइटी कमजोर और वंचित बच्चों के जीवन को समग्र देखभाल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सशक्तिकरण कार्यक्रमों के माध्यम से रूपांतरित करने में अग्रणी संस्था है।
-व्यक्तिगत श्रेणी में सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड 2025 (गोल्ड) डॉ. किरण मोदी को दिया गया। नई दिल्ली की डॉ. किरण मोदी को बाल कल्याण और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने ऐसे बच्चों के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन खड़ा किया है जिन्हें माता-पिता का स्नेह और देखभाल प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन

-संस्थागत श्रेणी में सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड 2025 (गोल्ड) स्माइल ट्रेन इंडिया को प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित स्माइल ट्रेन इंडिया ने एक समुदाय-आधारित मॉडल विकसित किया है जो जन्म से होंठ या तालु में विकृति से पीड़ित बच्चों के लिए प्रारंभिक हस्तक्षेप, पुनर्वास और समग्र देखभाल प्रदान करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें