फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में एक बार फिर परेशान करेगी तेज गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कल के बाद पारे में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि आने की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। बारिश के चलते कुछ दिनों की राहत के बाद पंजाब में एक बार फिर तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद 23 अप्रैल से पंजाब का मौसम मुख्यता शुष्क रहना शुरू हो जाएगा। इसके बाद पारे में दो से चार डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी। इससे पहले विभाग ने शनिवार को पंजाब में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
उधर, शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। हालांकि यह सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। पंजाब में फरीदकोट में सबसे ज्यादा 35.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 8.30 बजे तक पंजाब में सबसे ज्यादा बारिश 17.0 मिलीमीटर गुरदासपुर में पड़ी। चंडीगढ़ में 17.4 एमएम पानी बरसा। पठानकोट में 10.7, जालंधर में 7.5, अमृतसर में 4.0, लुधियाना में 3.8 एमएम बारिश पड़ी। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री गुरदासपुर का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदकोट के अलावा पंजाब में अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, लुधियाना का 32.3, पटियाला का 35.2, बठिंडा का 35.0, मोगा का 32.8, मोहाली का 33.6, मुक्तसर का 33.2, रोपड़ का 32.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें