फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब सरकार ने घटाया समितियों का पंजीकरण शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने कृषि, डेयरी और मछली पालन सहकारी समितियों के पंजीकरण शुल्क में भारी कटौती की घोषणा की है। अब तक 10,000 रुपये का शुल्क था, जिसे घटाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे राज्य भर के उत्पादकों के लिए सहकारी समितियों का गठन आसान होगा। इस कदम से छोटे और सीमांत किसानों को अधिकतम भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे वे बिना उच्च प्रारंभिक लागत के सहकारी समितियों का गठन कर सकेंगे। यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और सहकारी नेटवर्क को मजबूत करने में सहायक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें