फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में जल्द दूर होगी कूड़े की समस्या

Sat, 16 Nov 2013 10:59 PM IST
अमर उजाला पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। शहर में अब बहुत जल्द गंदगी की समस्या दूर हो जाएगी। ग्राम पंचायत दुधड़ ने नगर निगम को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए 20 एकड़ जमीन का कब्जा दे दिया है। इस जमीन पर लगने वाले प्लांट कूड़े से खाद तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


वर्तमान में शहर की सारी गंदगी सन्नौरी अड्डा के नजदीक खुले में फेंकी जा रही है। जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। अकसर गली-मोहल्लों में पड़ा कूड़ा-कर्कट कई-कई दिनों तक नहीं उठाया जाता है। 

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विनोद गागट ने बताया कि ग्राम पंचायत दुधड़ की ओर से अपनी पंचायती 20 एकड़ जमीन नगर निगम को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट लगाने के लिए लीज पर देेने का प्रस्ताव पास किया गया था और यह केस नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल नई दिल्ली में इसी साल 23 जुलाई, तीन अक्तूबर और 13 नवंबर को लगाया था।
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल की ओर से डीसी को समय पर नगर निगम/लोकल बाड़ीज को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट लगाने के लिए ग्राम पंचायत दुधड़ की जगह देने के आदेश दिए गए थे।

कब्जे की कार्रवाई दौरान विभिन्न अधिकारियों की हाजिरी में ग्राम पंचायत दुधड़ की ओर से 20 एकड़ जगह का कब्जा निगम पटियाला को दिलाया गया। इस जमीन से संबंधित व्यक्तियों को सरपंच ग्राम पंचायत दुधड़ की ओर से अधिकारियों की हाजिरी में छह महीने की बनती ठेके की रकम वापस कर दी गई। कब्जे की कार्रवाई के समय सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर नगर निगम एमएम स्याल, बीडीपीओ सन्नौर जसवंत कौर, नायब तहसीलदार तरसेम शर्मा, हरकिरनपाल सिंह, राजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें