फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के बनाए माडलों ने सबको किया हैरान

Fri, 05 Feb 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कालर फील्ड पब्लिक स्कूल में वीरवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 26 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विभिन्न कैटेगरियों में पहले तीन स्थानों पर आने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


 मुख्य मेहमान परमजीत सिंह ग्रेवाल ने बच्चों की हौसलाफजाई की। बच्चों के बनाए माडलों को सभी ने काफी सराहा। इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर प्रिंसिपल एसएस सोढी भी मौजूद रहे।

घोषित किए गए नतीजों के मुताबिक सीबीएससी स्कूलों के सीनियर ग्रुपों में (वर्किंग माडल) में पहला स्थान मुक्त पब्लिक स्कूल राजपुरा, दूसरा स्थान बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल और तीसरा स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल ने हासिल किया। स्टैटिक्स माडलों में बुड्ढा दल स्कूल पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में वर्किंग माडल में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्याण पहले, सीनियर सेकेंडरी स्कूल घग्गा दूसरे, सीनियर सेकेंडरी स्कूल सन्नौर तीसरे स्थान पर रहा।

वहीं सीबीएससी स्कूलों के जूनियर ग्रुपों में वर्किंग माडलों में पहले स्थान पर मुक्त पब्लिक स्कूल राजपुरा, बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल दूसरे, लेडी फातिमा स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

स्टैटिक्स माडलों में बुड्ढा दल स्कूल पहले, लेडी फातिमा स्कूल दूसरे और श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

सरकारी स्कूलों के जूनियर ग्रुप में से वर्किंग माडलों में सीनियर सेकेंडरी स्कूल सन्नौर पहले, सीनियर सेकेंडरी स्कूल घग्गा दूसरे, मिडिल स्कूल अलीपुर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें