फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: मूसेवाला की मां से ईसाई भाइचारे ने मांगी माफी, विवाद का शांतिपूर्ण समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा/जालंधर। जालंधर में सिद्धू मूसेवाला की मां चरन कौर के पुतले को लेकर उपजे विवाद का शनिवार को पटाक्षेप हो गया। ईसाई भाइचारे ने सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता चरन कौर और बलकौर सिंह से औपचारिक रूप से माफी मांगते हुए मामले को सुलझा लिया। ग्लोबल एक्शन कमेटी से जुड़े प्रतिनिधि मानसा जिले के मूसा गांव पहुंचे और बलकौर सिंह से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। भाईचारे के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि 10 दिसंबर को जालंधर के डीसी कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान लाए गए पुतलों में से एक पर गलती से चरन कौर की तस्वीर लग गई थी। यह प्रदर्शन पंजाब बचाओ मोर्चा के तेजस्वी मिन्हास और भाना सिद्धू के खिलाफ किया जा रहा था। गलती का अहसास होते ही पुतला जलाने से पहले तस्वीर हटा ली गई थी, बावजूद इसके मामला तूल पकड़ गया। बंटी अजनाला और सूरज ने इसे अनजाने में हुई चूक बताया। बलकौर सिंह ने कहा कि माफी स्वीकार कर ली गई है और अब विवाद समाप्त समझा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें