फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चे को पहुंचाया घर

Sun, 17 Nov 2013 10:31 PM IST
अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जूतीयों वाला मोर्चा की वुमन हेल्पलाइन पुलिस और दुकानदारों ने आपसी सहयोग से रविवार को एक लापता पांच वर्षीय बच्चा को अभिभावकों को सौंपा।
विज्ञापन


यह जानकारी रविवार को प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंद्र कौर ने दी। उन्होंने बताया कि उन्हें जूतीयों वाला मोर्चा के दुकानदारों ने इस बच्चे की सूचना दी थीं। दुकानदारों को यह बच्चा रोते हुए वहां मिला था।
विज्ञापन


जिसने अपना नाम पंकज बताया था। इसके बाद दुकानदार राकेश गोयल और अन्य दुकानदार साथियों ने इसे प्रभारी नरिंद्र कौर को सौंप दिया।

पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद बच्चे के अभिभावक का पता ढूंढ कर उसे परिवार के हवाले कर दिया। बच्चे का पिता प्रमोद प्रकाश बरनाला के सिविल अस्पताल  के निर्माण अधीन भवन में मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन


इस मौके पर गुरप्रीत कौर, मनजीत कौर, रणजीत सिंह और बूटा सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें