फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: धुंध में बाढ़ से टूटी फेंसिंग ने बढ़ाई बीएसएफ की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
-टूटी फेंसिंग के पास टेंट लगाकर की जा रही सुरक्षा
विज्ञापन

फिरोजपुर/हुसैनीवाला।
बाढ़ की वजह से भारत-पाकिस्तान सीमा पर टूटी हुई फेंसिंग ने धुंध में बीएसएफ के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। कम दृश्यता का फायदा उठाकर तस्कर सीमा पार से हेरोइन व हथियारों की तस्करी की घटनाओं को आसानी से अंजाम दे जाते हैं। उन पर लगाम कसने के लिए अब बीएसएफ को फेंसिंग के पास टेंट लगाकर निगरानी करनी पड़ रही है। इसके साथ ही बीएसएफ के जवानों को आधुनिक उपकरणों का सहारा लेकर इन आपराधिक गतिविधियों पर लगाम सनी पड़ रही है। सर्दी के मौसम में बीएसएफ ने घोड़ों और वाहनों के जरिये सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। खासकर हुसैनीवाला बॉर्डर के आसपास हालत ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। इस स्थिति को लेकर बीएसएफ ने उन स्थानों पर टेंट लगाकर कड़ी निगरानी शुरू की है।
विज्ञापन


सीसीटीवी से भी निगरानी
सीमा सुरक्षा बल ने गांवों में गश्त बढ़ा दी है और हर चौराहे व रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं ताकि सीमावर्ती गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। बीएसएफ का कहना है कि वे हर हाल में सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, चाहे परिस्थितियां जैसी भी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें