फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी यूनिवर्सिटी के जिम्नास्टों ने किया शानदार प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2016 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पोलो ग्राउंड के मेजर तेजिंदरपाल सिंह मल्टीपपर्स हाल में चल रही अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को हुए आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के मुकाबलों में मेजबान पंजाबी यूनिवर्सिटी के जिम्नास्टों ने शानदार प्रदर्शन किया। आज इस चैंपियनशिप में कड़े मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन


आज हुए महिलाओं के वालटिंग टेबल मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी की पंखुड़ी राठौर व संगीता, कोलकाता यूनिवर्सिटी से पायल भट्टाचार्य व पपई दास, कनूर यूनिवर्सिटी से अजिशमा एम, पुणा यूनिवर्सिटी से तालेकर श्रद्धा, ग्वालियर यूनिवर्सिटी से अनिता प्रजापति, चंद्रिका चौधरी जोधपुर यूनिवर्सिटी मेडल की रेस में शामिल हो गईं।

अनईवन बार वर्ग में पंखुडी राठौर व संगीता पंजाबी यूनिवर्सिटी, पायल भट्टाचार्य व सुष्मिता हलदर कोलकाता यूनिवर्सिटी, दीविजा एशर मुंबई यूनिवर्सिटी, अनीता प्रजापति ग्वालियर यूनिवर्सिटी, तालेकर श्रद्धा व तानय कुलकर्णी पुणा यूनिवर्सिटी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं।
विज्ञापन


वहीं पुरुषों के आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के फ्लोर एक्सरसाइज मुकाबले में साहिल भारद्वाज दिल्ली यूनिवर्सिटी, हरप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी, आकाश मली व अभिजीत पाटिल शिवा जी यूनिवर्सिटी कोहलापुर, प्राकर राठौर व पवन सिंह ग्वालियर यूनिवर्सिटी व गगन आगरा यूनिवर्सिटी फाइनल में पहुंच गए।

पोमेल मुकाबले में विक्रम मानसु व हरप्रीत सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी, अभिजीत छिंदे मुंबई यूनिवर्सिटी, अभिजीत कुमार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, अनुभव घोष व इंद्रनील घोष कोलकाता यूनिवर्सिटी, प्राकर राठौर ग्वालियर यूनिवर्सिटी और अजय एमडीयू रोहतक फाइनल में पहुंच गए।

रिंग्स मुकाबले में अभिजीत छिंदे मुंबई यूनिवर्सिटी, ई प्रशांत व वी संजीव कुमार काकतिया यूनिवर्सिटी वारंगल, गगन आगरा यूनिवर्सिटी, शुभम कुमार जोधपुर यूनिवर्सिटी, अभिजीत कुमार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, हरप्रीत सिंह व विक्रम मानसो पंजाबी यूनिवर्सिटी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें