फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार भलाई बोर्ड का गठन करेंगे: अमरिंदर

Fri, 03 Jul 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 2017 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यापार भलाई बोर्ड का गठन किया जाएगा। जिससे इंडस्ट्री और व्यापारियों की मुश्किलों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा और व्यापारियों को टैक्सों से राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


कैप्टन ने शुक्रवार को पटियाला में अपने आवास पर कांग्रेस व्यापार सेल के जिलाप्रधान अतुल जोशी और जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के प्रधान प्रेम कृष्ण पुरी की अगुवाई में व्यापारियों के शिष्टमंडल से मुलाकात की और उनकी मुश्किलें सुनीं।

कैप्टन ने व्यापारियों की मुश्किलें सुनने के बाद कहा कि इस अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब की इंडस्ट्री, व्यापार और व्यापारियों का बेड़ा गर्क कर दिया है। व्यापारी वर्ग की टैक्स आमदनी से ही सरकारी खजाने चलते हैं और विकास के काम इन टैक्सों से होते हैं।
विज्ञापन


पंजाब में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक वैट टैक्स, महंगी बिजली, डीजल व पेट्रोल बाकी राज्यों से महंगा मिल रहा है। जिस कारण पंजाब की इंडस्ट्री व व्यापार बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर ही कुछ राहत की उम्मीद है।

व्यापारी वर्ग ने इस मौके पर कैप्टन को विश्वास दिलाया कि  2017 के विधानसभा चुनावों में व्यापारी वर्ग की एक-एक वोट कांग्रेस के हक में जाएगा। व्यापारियों ने कैप्टन को बताया कि पिछले आठ सालों से अकाली सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के कारण पंजाब का व्यापारी संताप भोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें