फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थापर यूनिवर्सिटी ने चार वर्षीय बीटेक शुरू की

Wed, 17 Jun 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थापर यूनिवर्सिटी ने एक विस्तृत चार वर्षीय बीटेक प्रोग्राम प्रस्तुत किया है, जो मेडिकल बैकग्राउंड के साथ दस जमा दो स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतरीन कैरियर का बायोटेक्नोलॉजी में विकल्प प्रदान करता है।
विज्ञापन


एमबीबीएस-बीडीएस के लिए तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स इसमें भी दाखिला ले सकते हैं। इस कोर्स के लिए दाखिला नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिएशन द्वारा पांच साल के लिए मान्यता प्राप्त है और दाखिला ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) स्कोर के आधार पर तय होता है।

मॉडर्न बायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी के तेजी से बढ़ते रुझान को देखते हुए इस संपूर्ण स्कीम और कोर्स के कंटेंट्स को संबंधित इंजीनियरिंग विषयों के मूल आधार पर तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम में सबसे बड़ा संशोधन हैंड्स ऑन ट्रैनिंग, इंडस्ट्रियल एक्सपोजर और रिसर्च ओरिएंटेशन है जो कि स्टूडेंट्स को वर्तमान चुनौतियों के इनोवेटिव समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।
विज्ञापन


इस डिग्री के साथ स्टूडेंट्स बायोटेक्नोलॉजी, फूड और फार्मास्युटिकल उद्योगों में अच्छी नौकरियां प्राप्त कर सकते हैं। वे भारत और विदेश में प्रमुख आरएंडडी लैबोरेट्रीज में एडवांस्ड रिसर्च का विकल्प भी चुन सकते हैं।

कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून है। मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। 17 और 27 जुलाई को दो काउंसिलिंग सेशन भी आयोजित किए जाएंगे। थापर यूनिवर्सिटी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट्स प्राप्त की हैं जिनमें बॉयोकॉन, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन और पेप्सीको शामिल हैं।

प्रो. प्रकाश गोपालन, डायरेक्टर, थापर यूनिवर्सिटी ने कहा कि इस कोर्स से हम रोजगार बाजार की बदलती जरूरतों के अनुसार स्टूडेंट्स को तैयार करने के लिए नए कोर्सेज प्रस्तुत कर रहे हैं।

बायोटेक्नोलॉजी को तेजी से प्रोत्साहन मिल रहा है और ऐसे में इस क्षेत्र में कैरियर को आगे बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं। ये कोर्स स्टूडेंट्स को काफी अच्छी प्लेसमेंट दिलवाने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें