फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल से भरे टेंपो से टकराई कार, दंपति की मौत

Wed, 24 Feb 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर खडे़ मार्बल से भरे टाटा टेंपो से हुई कार की टक्कर में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


उसे खरोंच तक नहीं आई है। पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर टेंपो को कब्जे में ले लिया है।

पटियाला निवासी अमित गुप्ता (40) अपनी पत्नी सोनिया (36) और बेटे आदित (8) के साथ इंडिगो कार में गिद्दड़बाहा जा रहे थे।

सुबह करीब 6 बजे यहां के गांव वीरकलां और ढैपई के बीच अचानक उनकी कार सड़क पर खडे़ टाटा टेपों से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार की छत उड़ गई।

हादसे में कार सवार दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल आदित को सुनाम के सरकारी अस्पताल से पटियाला रेफर कर दिया गया है।

चालक बलवीर सिंह को हादसे में खरोंच तक नहीं आई है। एएसआई करम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके टेंपो को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें