फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में बारिश से गिरा पारा, सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजाब में 21 से दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, और गिरेगा पारा
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में शुक्रवार को बारिश के चलते तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे पारा सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक 35.4 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब में 21 से दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान खास तौर से पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इससे पंजाब के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 24.6 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर में 13.2 एमएम, पटियाला में 0.2, बठिंडा में 3.0, फिरोजपुर में 2.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, लुधियाना का 30.8 डिग्री, पटियाला का 32.7 डिग्री, पठानकोट का 34.3 डिग्री, फाजिल्का का 34.1 डिग्री, फिरोजपुर का 32.3 डिग्री, होशियारपुर का 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.8, लुधियाना का 27.8 डिग्री, पटियाला का 28.1 डिग्री, बठिंडा का 26.4 डिग्री, फरीदकोट का 26.9 डिग्री, फाजिल्का का 27.0 डिग्री, फिरोजपुर का 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें