फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन शुरू, अब तक नहीं मिली तनख्वाह

विज्ञापन
सोमवार को पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में वीसी दफ्तर के आगे धरना देते अध्यापक। - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी अध्यापक संघ (पुटा) ने सोमवार को वीसी दफ्तर के आगे धरना देकर नारेबाजी की। अध्यापकों ने कहा कि त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है लेकिन अध्यापकों को सितंबर की तनख्वाह अब तक नहीं मिली है। जल्द तनख्वाह न रिलीज होने पर अध्यापकों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुटा प्रधान डॉ. निशान सिंह दियोल ने पंजाब सरकार से यूनिवर्सिटी को 500 करोड़ रुपये की ग्रांट देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के अध्यापकों व मुलाजिमों को पगार और पेंशनरों को सितंबर की पेंशन अभी तक नहीं मिली हैं। उन्होंने मांग की कि यूनिवर्सिटी को वित्तीय संकट से निकालने के लिए 500 करोड़ की ग्रांट देने के बारे में स्थिति तुरंत स्पष्ट की जाए। इस दौरान वीसी के नियमित तौर पर दफ्तर न आने पर भी एतराज जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें