फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में अध्यापकों और मुलाजिमों ने दिया धरना

विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद करके धरना देते मुलाजिम, अध्यापक व विद्यार्थी जत्थे? - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी अध्यापक संघ (पुटा) और ए-क्लास ऑफिसर्ज एसोसिएशन ने मांगों को लेकर मंगलवार को धरना दिया। इसका ज्वाइंट एक्शन कमेटी और विभिन्न विद्यार्थी जत्थेबंदियों ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

पुटा प्रधान डॉ. निशान सिंह दियोल ने कहा कि पीयू प्रशासन अध्यापकों और कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। इससे सभी वर्गों में खासा रोष व्याप्त है। ऑफिसर्ज एसोसिएशन के प्रधान गुरिंदरपाल सिंह बबी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के इस रवैये की सख्त निंदा की। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के उदासीन रवैये के कारण कई कर्मचारियों की बनती तरक्की अब तक नहीं की गई। इस कारण कई कर्मचारियों को सेवामुक्त होने के बाद भी न तो तरक्की का लाभ मिल सका और न ही पेंशन का भुगतान किया गया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी से प्रोफेसर बलविंदर सिंह टिवाना ने कहा कि पीयू को वित्तीय संकट से निकालने का एकमात्र हल पंजाब सरकार द्वारा ग्रांट बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें