फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: तारी कत्ल केस का आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला में 12 जून 2024 को हुए अवतार सिंह तारी कत्ल केस में फरार आरोपी राजन धालीवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल 315 बोर व दो कारतूस, 32 बोर की रिवाल्वर व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी डाॅ. नानक सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी शहीद भगत सिंह चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हत्या, हत्या की कोशिश व लूटपाट के मामलों में वांटेड राजन धालीवाल किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस समय वह घलौड़ी गेट श्मशानघाट के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ के दौरान पता लगाया जाएगा कि वह बरामद हथियार कहां से लाया था और इनके जरिये किन वारदातों को अंजाम देना था। 12 जून 2024 को राजन धालीवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवतार सिंह उर्फ तारी की ईंटें मार कर व तेजधार हथियारों से वार करके बेरहमी से घायल कर दिया था। बाद में उसे छत से घसीटकर नीचे गली में फेंक दिया था। आरोपी राजन के खिलाफ पहले से ही 9 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें