सतलुज दरिया पर बने हैड वर्क्स पुल के नजदीक गांव हवेली के पास दो युवक दरिया में नहाते समय ड़ूब गए। एक युवक का शव मिल गया है और दूसरे का कोई पता नहीं चला। यह युवक सरकारी कालेज में बीए का फार्म भरने के लिए आए थे और इस दौरान गर्मी होने के कारण दरिया पर नहाने गए थे। दरिया में डूबे युवकों की पहचान सतनाम (20) उर्फ सत्तू पुत्र और मनदीप कुमार निवासी नूरपुरखुर्द के रूप में हुई है। इनके एक साथी करन ने इन्हें डूबते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस ओर इनके परिवार को दी। इसके बाद गोताखोरो ने दरिया में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद सतनाम का शव दरिया में से मिल गया। मनदीप के बारे में कुछ पता न चल सका। सतमान सरकारी कालेज में बीए कर रहा था और वह फार्म भरने के लिए आया था। मनदीप रयात कालेज में इलेक्ट्रिकल का डिप्लोमा कर रहा था।