फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध मौत: दो दिन से था लापता, होटल के पीछे मिला शव; ड्रग ओवरडोज की आशंका

Tue, 04 Aug 2026 10:52 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला

सार

गुरप्रीत सिंह दो दिन पहले घर से रिश्तेदारों से मिलने की बात कहकर निकला था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव होटल के पीछे मिला।
विज्ञापन
मृतक कबड्डी खिलाड़ी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला जिले के पातड़ां में 20 वर्षीय उभरते कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव दुगाल कलां निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उसका शव नरवाना रोड स्थित पातड़ां बस स्टैंड के सामने एक होटल के पीछे सुनसान जगह पर मिला। पुलिस को आशंका है कि मौत ड्रग की ओवरडोज के कारण हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि विसरा की केमिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
विज्ञापन


परिवार के अनुसार, गुरप्रीत सिंह दो दिन पहले घर से रिश्तेदारों से मिलने की बात कहकर निकला था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव होटल के पीछे मिला।

जांच अधिकारी जगदीश नैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल के पीछे एक युवक नशे की हालत में बेहोश पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मृत पाया। शव को पहचान के लिए समाना के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद परिवार ने अस्पताल पहुंचकर उसकी पहचान की।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और फोरेंसिक जांच के लिए विसरा सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले में धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें