फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: एक दिन में पांच जगह जली पराली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में सरकार के दावों के विपरीत खेतों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस सीजन में 15 सितंबर से 12 अक्तूबर तक पराली जलाने की 123 घटनाएं दर्ज हुई हैं। यह 2025 में इसी अवधि के 126 और 2024 के 710 मामलों की तुलना में मामूली कमी दर्शाता है।
सोमवार को राज्य में पराली जलाने की पांच घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें चार तरनतारन में और एक फरीदकोट जिले में सामने आई। पिछले साल 12 अक्तूबर को एक दिन में 10 घटनाएं हुई थीं। 2024 में यह आंकड़ा 177 था। जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में सबसे अधिक 61 घटनाएं दर्ज की गईं। तरनतारन में 40, फिरोजपुर और गुरदासपुर में पांच-पांच मामले सामने आए। मोगा में दो, पटियाला में तीन और संगरूर में दो घटनाएं दर्ज हुईं। फरीदकोट, फाजिल्का, होशियारपुर, एसबीएस नगर और एसएएस नगर में एक-एक घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएक्यूएम की 11 अक्तूबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, 118 घटनाओं में कार्रवाई की गई। इनमें से 115 मामलों में खेतों का भौतिक निरीक्षण हुआ, जहां 48 खेतों में जलने के निशान मिले। 44 मामलों में 2.30 लाख रुपये का पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया, जिसमें से 1.15 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं। 14 एफआईआर दर्ज की गईं और 21 मामलों में राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई। 42 अधिकारियों को चेतावनी या कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें