सुनाम में हड़ताल के दौरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते वकील।
- फोटो : अमर उजाला
मांगों को लेकर बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट हरदीप सिंह भरूर के नेतृत्व में हड़ताल करके प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
एसोसिएशन ने मांग की कि मामलों के निपटारे के लिए अदालतों द्वारा बहुत कम समय के अंतर में पेशी डाली जा रही है। इससे लोगों को पैरवी करने का उचित समय नहीं मिल रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष भरूर ने कहा कि एक्शन प्लान के तहत अदालतों द्वारा वकीलों पर मामलों को जल्द निपटारा करने का दबाव डाला जा रहा है।
उन्होंने मांग की कि एक्शन प्लान वाले मामलों में सुनवाई का पूरा मौका दिया जाए। सभी मामलों में लंबी अवधि की पेशी डाली जाए, ताकि लोग अपने केस की पैरवी मजबूती से कर सकें। इस अवसर पर शंकरपुरी, मलकीत सिंह, लाभ चंद, प्रदीप सिंह, गुरबख्शीश सिंह, हरदीप सिंह, सतनाम सिंह, अनिल सिंगला, संदीप बांसल, सुनील कुमार, बचितर सिंह हाजिर थे।