फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्याध्यापक कमलजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब टाइगर्स के क्रिकेट कोच रहे स्टेट अवार्डी कमलजीत सिंह की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं है, जिन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कमलजीत सिंह सरकारी हाई स्कूल भड़ी पनैचां में मुख्याध्यापक के तौर पर तैनात थे। वह शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए स्टेट अवार्ड से नवाजे जा चुके थे। उधर थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज हैरी बोपाराय ने बताया कि अज्ञात आरोपी कार चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो फिलहाल फरार है।
विज्ञापन

थाना इंचार्ज ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुख्याध्यापक कमलजीत सिंह एक्टिवा पर अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब मत्था टेकने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कोच कमलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में उनकी पत्नी को पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। गौरतलब है कि कोच कमलजीत सिंह ने मल्टीपपर्स स्कूल के खेल मैदान में कोचिंग देकर कई क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह दिलाई है। दुबई के आईसीसीए ओवल स्टेडियम में अंडर-18 चैंपियनशिप के लिए पंजाब टाइगर्स के कप्तान और बाकी खिलाड़ियों के चयन का अधिकार भी उनके पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें