हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सरहिंद हड्डा रोडी की जगह नही बदले जाने से नाराज कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने समर्थकों के साथ नैशनल हाईवे पर स्थित हड्डा रोडी के सामने एक घंटा धरना दिया। तहसीलदार से एक सप्ताह के अंदर हड्डा रोड़ी का स्थान बदलने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया।
धरने पर बैठे विधायक नागरा ने कहा कि हड्डा रोडी की जगह बदलने के लिए हाईकोर्ट ने बीती 12 जून से नगर काउंसिल सरहिंद को निर्देश दिए थ। उन्होंने काउंसिल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कराकर नई हड्डा रोड़ी वाली जगह पर चारदीवारी, ा नल, गेट और कमरा भी बनवा दिया था।
इसके बाद भी हड्डा रोड़ी का स्थान बदला नहीं गया। विधायक ने हड्डा रोड़ी को शिफ्ट करने के लिए नगर काउंसिल ने दो बार बोली भी रखी। दोनों बार बोली में कोई नहीं आया, क्यों कि यह बोली मिलीभगत के साथ पूरी कर ली गई।
धरने की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुूंचे और एक हफ्ते के अंदर हड्डा रोड़ी का स्थान बदलने आश्वासन दिया। इस पर विधायक ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके किसान खेत मजदूर कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुखराज सिंह राजा, किसान खेत मज़दूर कांग्रेस के महासचिव, बलविंदर सिंह मावी, गुलशन राय बोबी, सुंदर लाल, सुभाष सूद, गगनदीप सिंह गोरायआ, कुलवंत राठौर मौजूद थे।