पंजाब सरकार गैर रिवायती ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए जिले के 18 गांवों में 559 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने जा रही है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह संघा ने दी।
उन्होने बताया कि 14,900 रुपये की एक स्ट्रीट लाइट पंचायतों को सिर्फ 3000 रुपये में दी जा रही है और बाकी रकम सरकार अदा करेगी। 559 सोलर लाइटों पर 66 लाख 52 हजार 100 रुपए की सब्सिडी भी दी जाएगी। पहले पड़ाव अधीन कुछ गांवों में यह लाइटें लगाईं जा चुकीं हैं और बाकी रहते गांवों में यलगाने का काम जल्दी ही शुरू किया जा रहा है।
संघा ने बताया कि पंजाब एनर्जी डेवलपमेंड एजेंसी (पेडा) पहले भी एमपी लैंड फंड से 13 गांवों में 18 लाख 70 हजार से 187 लाइट लगा चुकी हैं। गांवों की बिजली चले जाने पर भी यह लाइट जलती रहेंगी और मौसम खराब होने की सूरत में भी तीन दिन तक यह लाइट बिना चार्जिंग से चलेंगी।
पेडा के सीनियर जिला मैनेजर सुखविन्दर सिंह ने बताया कि कंपनी की तरफ से पहले पांच साल के लिए वारंटी दी जाएगी। लाइटों की संभाल गांव की पंचायतें करेंगी। उन्होंने बताया कि एक लाइट में 9 वाट एलईडी, 40 वाट का सोलर पैनल, 40 एमएएच की बैटरी होगी। पहले दौर में यह लाइटें गांव शमशपुर, टिब्बी, नरायणगढ़, बडाली, कलौंदी, डेरा मीरा मीर, नंगला, चुन्नी कलां, चुन्नी खुर्द, रामगढ़ सैणियां, मकारोंपुर, मानूपुर, बहलां-खानपुर, हंसाली, दोफेड़ा, रजिन्दर नगर, सिद्धूवाल और बसंतपुरा में लगाई गई हैं।